{"_id":"6a6a46570031d2d24005adb6","slug":"villagers-protest-against-motorists-passing-through-baghai-village-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-180780-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाघई गांव से गुजरने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाघई गांव से गुजरने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ग्रामीणों का हंगामा
Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के गांव मदावली में वाहनों को रोकते ्ग्रामीण संवाद
- फोटो : टूंडला के गांव मदावली में वाहनों को रोकते ्ग्रामीण संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। टोल कर बचाने के लिए में हाईवे छोड़कर बाघई गांव से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम एकजुट हुए ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को रोककर जोरदार हंगामा किया और चालकों को वाहनों को हाईवे से ही ले जाने की सख्त हिदायत दी।
टूंडला से फिरोजाबाद आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहन और भारी ट्रक टोल बचाने के लिए रात-दिन बाघई गांव की आंतरिक सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की पक्की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और उनमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर बुधवार शाम ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया।
ग्रामीणों ने गांव के रास्ते में उतरकर टोल बचाकर आ रहे वाहनों को पूरी तरह रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी कहासुनी हुई। बाद में ग्रामीणों ने वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ा कि यदि दोबारा इस मार्ग से वाहन निकाले गए तो उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन वाहनों का प्रवेश न रोका गया तो वे सड़क पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई, वाहनों के काटे चालान
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। गांव के रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल व भारी वाहनों के चालान काटे गए हैं। साथ ही चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे टोल बचाने के चक्कर में ग्रामीण इलाकों का रुख न करें और अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग का ही उपयोग करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।