{"_id":"69c02f1476b524c4f70e49d6","slug":"warning-of-rail-blockade-if-allowance-is-not-increased-by-25-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-170579-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अलाउंस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी न होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अलाउंस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी न होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में रेलवे कू कंट्रोल पर प्रदर्शन करते एनसीआरईएस के पदाधिकारीसंगठन
Link Copied
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लायज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों ने रनिंग स्टाफ के किलोमीटर अलाउंस में मात्र 14.3 प्रतिशत की वृद्धि के विरोध में रविवार को क्रू कंट्रोल लॉबी पर प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देश पर सहायक महामंत्री वीके गौतम के नेतृत्व में जुटे कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया। उन्होंने मांग की कि रेलवे बोर्ड रनिंग स्टाफ का माइलेज पूरा 25 प्रतिशत बढ़ाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos
यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष मनीष मीणा, सोहन देव, राजेंद्र मीणा, राहुल मीणा, सतपाल यादव, अजय कुमार, नसरुद्दीन, राज प्रताप, सचिन यादव, लोकेश मीणा, योगेंद्र कुमार, राजकुमार, धीरज दुबे, सुमीर मीणा, कुलदीप मिश्रा, मान सिंह मीणा, हेमराज मीणा, धर्म सिंह यादव, चंदन और एके पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।