फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman run over by vehicle on highway while returning after putting grandsons on school bus; dies.

Firozabad News: पौत्रों को स्कूल बस में बैठाकर लौट रही महिला को हाईवे पर वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman run over by vehicle on highway while returning after putting grandsons on school bus; dies.
मृतका सोमवती का फाइल फोटो - फोटो : मृतका सोमवती का फाइल फोटो
सिरसागंज। थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर ग्राम रूधेमई के पास सोमवार सुबह अपने पौत्रों को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रही एक 58 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हाईवे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्राम रूधेमई निवासी सोमवती (58) सोमवार सुबह भी अपने पौत्र अंकित, लवकुश और कुशल को स्कूल भेजने के लिए हाईवे के किनारे आई थीं। उन्होंने बच्चों को सकुशल स्कूल बस में बैठा दिया था। जैसे ही वह बच्चों को बस में छोड़कर घर की तरफ मुड़ीं, तभी इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे पर हुए इस हादसे को देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और कठफोरी चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। सीओ चंचल त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। महिला के तीन बेटे हैं, जो कि नागपुर में चूड़ी बेचने का काम करते हैं। उनको भी सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed