{"_id":"6a38281b21d718c2600a668b","slug":"worker-crushed-to-death-by-collapsing-lintel-two-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-177828-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लिंटर गिरने से दबकर मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लिंटर गिरने से दबकर मजदूर की मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
टूटा पडा लिंटर। संवाद
- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। तोड़ते समय पुराना लिंटर के गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस ने मृतक एवं घायल के परिजन को अवगत कराया है।
थाना जसराना के गांव झपारा के मजरा नगला खुन्नी निवासी मामूद्दीन पुराने मकान को तुड़वाकर नया मकान बनावा रहे हैं। पुराने लिंटर को तोड़ने के लिए शिकोहाबाद के काली देवी मंदिर के पास काजी टोला निवासी इंतजार अली को ठेका दिया था। रविवार को ठेकेदार ने शिकोहाबाद के काली देवी मंदिर के पास काजी टोला निवासीगण 50 वर्षीय रणवीर पुत्र छोटेलाल के साथ रहीश एवं महाराज अली को लिंटर तोड़ने के लिए भेज दिया। सुबह से तीनों मजदूर लिंटर तोड़ रहे थे। सायं पांच बजे के करीब आधा लिंटर टूट चुका था। महाराज ऊपर छत को तोड़ रहा था वहीं रणवीर और रहीश नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान आधा लिंटर भी अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। नीचे गिरने से रणवीर और रहीश मलबे में दब गए। अचानक लिंटर गिरने से भगदड़ मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। जब तक लोग बाहर निकाल पाते रणवीर की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल रहीश को उपचार के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले से पुलिस और परिजन को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और पूरे मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
महाराज हटने की कहता रहा लेकिन नहीं हटे मजदूर
जसराना। ग्रामीणों ने बताया कि महाराज ऊपर चढ़कर लिंटर तोड़ रहा था। शायद उसको पूरा लिंटर गिरने का एहसास हो गया। महाराज पहले ही वहां से हट गया। उसने नीचे खड़े रणवीर और रहीश से भी हटने को कहा। लेकिन दोनों नहीं माने। संवाद