{"_id":"6a5b22e0f5a3c3081d0b4b0e","slug":"young-man-lodged-complaint-with-chief-minister-via-igrs-portal-after-his-kulfi-fell-on-ground-in-tundla-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ से छूटकर जमीन पर गिरी कुल्फी, मुख्यमंत्री तक पहुंच गई शिकायत; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ से छूटकर जमीन पर गिरी कुल्फी, मुख्यमंत्री तक पहुंच गई शिकायत; जानें पूरा मामला
Sat, 18 Jul 2026 12:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:24 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है। हाथ से छूटकर कुल्फी जमीन पर गिर गई। इस पर युवक ने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन
कुल्फी। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में कुल्फी की डंडी (स्टिक) छोटी होने पर हाथ से छूट गई। पीड़ित युवक ने कुल्फी में डंडी छोटी होने की बात दुकानदार से पूछी तो दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उससे अभद्रता कर दी। पीड़ित युवक ने अपने आप को ठगा सा महसूस होने पर दुकान और कर्मचारियों की आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव मरसेना निवासी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि उसने सुभाष चौराहा स्थित बस स्टैंड में हीरा लाल कुल्फी की दुकान से खाने के लिए कुल्फी ली थी। कुल्फी लेने के बाद उसने जैसे ही खाना शुरू किया, तो कुल्फी की डंडी छोटी होने पर हाथ से छूट कर नीचे गिर गई। पीड़ित युवक ने जब दुकानदार से कुल्फी में डंडी छोटी होने की बात कही तो, दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उससे अभद्रता कर दी। युवक ने अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर उच्चाधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें-तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील
ये भी पढ़ें-तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील