फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctors absent from SNCU; radiology staff mistreat patients.

Firozabad News: एसएनसीयू में डॉक्टर गायब, रेडियोलॉजी में स्टाफ का मरीजों से दुर्व्यवहार

Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent from SNCU; radiology staff mistreat patients.
फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की सुविधाओं और स्टाफ की कार्यप्रणाली को लेकर प्राचार्य ने सख्ती दिखाई है। औचक निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सा अधिकारी के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने। वहीं, रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों से अनुचित व्यवहार की शिकायत पर तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने एसएनसीयू वार्ड का बृहस्पतिवार को रात 11 बजे निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्टाफ ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी तिवारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहती हैं। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें 11 जुलाई से हस्ताक्षर दर्ज नहीं मिले। प्राचार्य ने इसे बिना सूचना के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहना मानते हुए संबंधित अवधि का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

वहीं, 17 जुलाई को सुबह 10:40 बजे रेडियोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान मरीजों से व्यवहार को लेकर शिकायत सामने आई। प्राचार्य निरीक्षण को पहुंची। उस दौरान प्राचार्य ने देखा कि मरीज द्वारा अल्ट्रासाउंड की जानकारी लेने पर स्टाफ नर्स शिखा ने मरीज से नाराजगी जताते हुए कहा कि ज्यादा जल्दी है तो अपने घर जाओ प्राचार्य ने इसे मरीजों के प्रति अनुचित व्यवहार बताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।वार्ड बॉय अभिषेक पर महिला मरीज से अनुचित व्यवहार करते पाया। प्राचार्य ने दोनों कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को सेवा समाप्ति की संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed