सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man loses eyesight in a life-threatening attack.

Firozabad News: जानलेवा हमले में युवक ने गंवाई आंख की रोशनी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man loses eyesight in a life-threatening attack.
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के आकलाबाद हसनपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विश्वदीप ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को हुए हमले में उनके भाई के माथे व नाक की हड्डी टूट गई थी और आंख का पर्दा फट गया था। एम्स नई दिल्ली में लंबे इलाज के बाद भी भाई की एक आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि पुलिस ने पहले तो उनका मुकदमा नहीं लिखा, दबाव बनाने के लिए क्रॉस केस दर्ज कर दिया।

डीएम के आदेश पर जब आरोपी का री-मेडिकल कराया गया, तो उसका फर्जीवाड़ा और कान का अंगभंग न होना साबित हो गया। महज एक आरोपी को जेल भेजा है, जबकि बाकी नामजद आरोपी अब भी लापता हैं। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से बाकी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed