{"_id":"5f19e8d58ebc3e6396563e38","slug":"corona-ghatampur-news-knp572894197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
corona
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा। सीएचसी में गुरुवार को एंटीजन किट से हुई जांचों में एक महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। घाटमपुर सीएचसी में जांच के दौरान पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी मिलते ही संक्रमित मजदूर मौके से भाग निकला। उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच आफ कर लिया।
सीएचसी के अधीक्षक डा. कैलाश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में कुल 52 लोगों की सैंपलिंग की गई। इनमें सजेती थानाक्षेत्र के बावन गांव का रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक नेयवेली पावर प्लांट में मजदूरी करता है। बताया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी होते ही युवक कर्मचारियों की नजर बचाकर सीएचसी से भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है।
इधर, पतारा सीएचसी के अधीक्षक डा. नीरज सचान ने बताया कि गुरुवार को कुल 30 लोगों की जांच की गई। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों में पड़री-लालपुर गांव निवासी एक गर्भवती के साथ ही जहांगीराबाद गांव के दो लोग शामिल हैं। संक्रमितों को आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। जबकि, उनके संपर्क में रहे लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos