{"_id":"5f174b6d8ebc3e638375b3d0","slug":"crime-ghatampur-news-knp572516729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी व खुन्नश में युवक को पीटकर मार डाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी व खुन्नश में युवक को पीटकर मार डाला था
विज्ञापन
crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के गांव कोटरा निवासी रामकुमार सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की मोटी फंटी भी बरामद की गई है। वहीं, पुलिस घटना में आरोपित दो अन्य की तलाश कर रही है।
14 जुलाई की सुबह थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव के बाहर एक युवक का कंकाल बरामद हुआ था। पास ही पड़ी पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। मृतक की पत्नी ने कोटरा-मकरंदपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ पति की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित प्रकरण में पुलिस ने ग्राम कोटरा-मकरंदपुर निवासी पिंटू यादव और उसके साथी ग्राम शेरपुर (बेंदा) निवासी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि 11 जुलाई की शाम आरोपियों ने युवक के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद उसकी हत्या करके लाश खेत में फेंक दी थी। दो दिन बाद रामकुमार का शव कंकाल की हालत में बरामद हुआ था। आरोपियों ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने गांव के एक व्यक्ति की दुकान जलाई थी। जिसमें रामकुमार सिंह ने दुकान मालिक को उनके नाम बता दिए थे। इसी बात पर वह खुन्नस मान रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos