{"_id":"5f32fa388ebc3e3cd87da38a","slug":"crime-ghatampur-news-knp576393524","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। यमुना पट्टी के गांव अजगरपुर (गड़ाथा) में एक युवती ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अजगरपुर (गड़ाथा) गांव निवासी अमर सिंह निषाद ने बताया कि उसकी बहू पूजा देवी (22) ने मकान के ऊपर बने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांववालों ने बताया कि पूजा अपने पति चंद्रशेखर के साथ अलग मकान में रहती थी। सोमवार शाम पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रशेखर घर से बाहर चला गया।
तभी मौका देखकर पूजा ने फांसी लगा ली। जाजपुर चौकी इंचार्ज जेपी सिंह ने शव को फांसी से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मायके वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos