{"_id":"5f134fe88ebc3e9fb26220eb","slug":"inspection-ghatampur-news-knp571969845","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी लॉकडाउन में गांवों में चलेगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी लॉकडाउन में गांवों में चलेगा विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन
inspection
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा। जिले में तेजी बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों को देखते हुए प्रशासन गंभीर हुआ है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पतारा और घाटमपुर का दौरा करके ब्लाक और सीएचसी में बैठकें व भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि मिनी लॉकडाउन के दौरान गांवों में सफाई और सैनिटाइजेशन और फांगिंग कराई जाएगी। कोरोना के साथ संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सके।
सीडीओ ने पतारा विकास खंड मुख्यालय में ब्लाक कर्मियों, आशाओं, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। घाटमपुर जाते वक्त रास्ते में जहांगीराबाद गांव में पंचायत भवन में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके विशेष सफाई अभियान के बारे में जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अभियान में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ धारा 133 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। डीसी मनरेगा एके सिंह, खंड विकास अधिकारी (पतारा) ज्ञानेंद्र मिश्रा, एडीओ (पंचायत) आदित्य शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी हरदीप सिंह और जहांगीराबाद की प्रधान मंजू पांडेय मौजूद रहीं। घाटमपुर ब्लाक मुख्यालय में भी सीडीओ ने कर्मचारियों के साथ बैठक करके अभियान के बारे में जानकारी दी। वहीं, कस्बा स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों और आशाओं से कोविड 19 के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos