{"_id":"5f1b37778ebc3e63b13ac1c6","slug":"political-ghatampur-news-knp573099637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने सेक्टर प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने सेक्टर प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
political
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। भाजपा की तर्ज पर समाजवादी पार्टी भी बूथ स्तर पर दस-दस समर्पित कार्यकर्ता तैयार करने में जुट गई है। शुक्रवार को तिलसड़ा गांव में पार्टी के सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधान परिषद सदस्य लाल सिंह तोमर और घाटमपुर के पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व एमएलसी लालसिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच अपने कामों का झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है। हकीकत हर कोई जान रहा है। पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी ने कहा कि महंगाई और अराजकता चरम सीमा पार कर रही है। जिससे आम आदमी, किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग तबाह हो रहा है।
बैठक में बर्रा (कानपुर) निवासी संजीत यादव कांड पर भी रोष जताया गया। उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सोमवती संखवार ने कहा कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनता के बीच पहुंचकर भाजपा की घोषणाओं की पोल खोलने के साथ ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान और आरडी कुरील ने बताया कि तिलसड़ा गांव में हुई बैठक में सेक्टर अध्यक्षों का सम्मान करने के साथ उनको बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर धमेंद्र यादव, शिवसिंह यादव, घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजू वर्मा, प्रवीण पंकज यादव, अमर सिंह, मो.उमर, गुलाब सिंह, रमाकांत पासवान, दीपू कुशवाहा और संजय सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos