{"_id":"5f2db0ab8ebc3e4ae204762d","slug":"wine-ghatampur-news-knp575631554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंजड़ बस्ती में छापा मार 37 लीटर कच्ची शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंजड़ बस्ती में छापा मार 37 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कोतवाली के छांजा और रेउना गांवों की कंजड़ बस्ती में छापा मारा। मौके से कई क्विंटल लहन और तैयार की 37 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लहन को मौके पर नष्ट करवा दिया गया जबकि, बरामद शराब को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी की गई है।
शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अमित राज की अगुवाई में आई टीम के सदस्यों ने पतारा इलाके के छांजा गांव में छापेमारी की। आबकारी और पुलिस टीम को देख अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोग मौके से भाग निकले। यहां पर टीम ने करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
छांजा गांव के बाद शाम को टीम ने रेउना पुलिस चौकी क्षेत्र की कंजड़ बस्ती को घेरकर वहां तलाशी अभियान चलाया। जहां करीब पांच क्विंटल लहन (कच्चा माल) नष्ट किया गया। जबकि, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी टीम ने इससे पहले बिधनू थानाक्षेत्र के हरबशपुर और जामू गांवों में भी छापा मारकर करीब 17 लीटर दारू बरामद की। टीम में आबकारी निरीक्षक कमलेशचंद्र, साहब सिंह, मधुसूदन शुक्ला और दीपा केशरी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos