सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.77 Crore Transferred to the Accounts of 177 Beneficiaries

Ghazipur News: 177 लाभार्थियों के खाते में 1.77 करोड़ हस्तांतरित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
1.77 Crore Transferred to the Accounts of 177 Beneficiaries
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी - 2.0 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में प्रदेश के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई।
Trending Videos

जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। जनपद के 177 लाभार्थियों के खाते में 1.77 करोड़ रुपये हस्तांतरित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल की ओर से लाभार्थियों को डेमो चेक दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी - 2.0 के तहत जनपद के दिलदारनगर नगर पंचायत के 25 व सैदपुर नगर पंचायत के 152 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा जनपद में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गति के साथ किया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी डूडा विनोद जोशी, भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed