फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   4.768 million saplings planted in the name of 'Mother' in Lahuri Kashi.

Ghazipur News: लहुरी काशी में मां के नाम रोपे 47.68 लाख पौधे

Mon, 13 Jul 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
4.768 million saplings planted in the name of 'Mother' in Lahuri Kashi.
नेहरू स्टेडियम में पौधरोपण करते खिलाड़ी व मौके पर मौजूद क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद। संवाद
गाजीपुर। लहुरी काशी में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत बिरनो ब्लॉक के शेखपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इसके तहत 47.68 लाख पौधे रोपने का दावा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से 200 पौधे लगाए गए, जबकि जिलेभर में वन विभाग समेत 27 विभागों की भागीदारी से पौधरोपण कराया गया।
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, इसके तहत जिले को 47.68 लाख पौधों का लक्ष्य मिला है। एक्सप्रेस-वे, सड़क और रेल परियोजनाओं के दौरान कटे पेड़ों की भरपाई के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जखनियां विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ)अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में वन विभाग द्वारा 19.29 लाख और अन्य विभागों द्वारा 28.39 लाख पौधे लगाए गए। अभियान तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक चलाया गया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर वृहद पौधरोपण किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
गंगौली में कासिमाबाद विकासखंड की 99 ग्राम पंचायतों में अभियान की शुरुआत कादीपुर स्थित आंबेडकर पार्क एवं सीएचसी परिसर से हुई। एसडीएम निधि ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौधरोपण किया। शाहपुर उसरी के कंपोजिट विद्यालय फजलगंज में भी पौधे लगाए गए।
रेवतीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और डॉ. अमर कुमार ने अशोक, आम और रुद्राक्ष के पौधे रोपित किए।
बहरियाबाद में स्कूलों में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छायादार व फलदार पौधे लगाए। दिलदारनगर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।

वहीं राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। देवकली ब्लॉक की 106 ग्राम पंचायतों में भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed