सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A memorandum was submitted to the Block Pramukh to press for the fulfillment of 11 demands.

Ghazipur News: 11 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the Block Pramukh to press for the fulfillment of 11 demands.
रेवतीपुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल को ज्ञापन सौंपते पंचायत सहायक। संवाद
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय में बृहस्पतिवार को पंचायत सहायकों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने के लिए ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश भर के पंचायत सहायक लंबे समय से संसाधनों की कमी, अत्यंत कम मानदेय और सेवा संबंधी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ से 12 सितंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से पंचायत सहायकों को मोबाइल उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया था। हालांकि, इस आदेश का अनुपालन अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण और ऑनलाइन कार्यों के लिए मोबाइल, इंटरनेट, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन में पंचायत सहायकों का मानदेय ग्राम निधि के स्थान पर डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने पंचायत सहायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री शैलेश कुमार, मीडिया प्रभारी जनमेजय चौरसिया, सुष्मिता, प्रीति, अमरनाथ, संतोषी राय, वंदना, बबिता, राजू, दीपक, गुरु और राहुल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed