{"_id":"6a2b05be3ff4293f47090cf7","slug":"upca-will-select-the-35-best-fast-bowlers-including-10-women-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154036-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यूपीसीए चयनित करेगा 10 महिला समेत बेहतरीन 35 तेज गेंदबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यूपीसीए चयनित करेगा 10 महिला समेत बेहतरीन 35 तेज गेंदबाज
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 10 महिला समेत 35 बेहतरीन गेंदबाजों का चयन किए जाएगा। यूपीसीए स्पीड हंट के तहत शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर 14 और 15 जून को ट्रायल शिविर लगेगा।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि शिविर में सात जिलों गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के गेंदबाज शामिल होंगे। उन्होंने गेंदबाजों से अपील की कि वह आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण जल्द पूरा कर लें।
यूपीसीए की यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य तथा जीडीसीए के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के प्रति बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते पहली बार गाजीपुर में ट्रायल शिविर लगाया जाएगा। बताया कि इसमें तेज गेंदबाजों के एक्शन, बॉलिंग की रफ्तार सहित उनके आचरण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीसीए के अनुभवी वीडियो विश्लेषक सिनचीन मित्रा के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय टीम की ओर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो के विश्लेषण के बाद बेहतरीन 25 पुरुष और 10 महिला सहित कुल 35 गेंदबाजों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए कैंप तथा यूपी टी-20 जैसे बड़े मंच की टीम में सीधे शामिल होने का अवसर मिलेगा। संवाद