सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP: Attempts to accommodate everyone with caste balance in the district working committee

भाजपा : जिला कार्यसमिति में जातीय संतुलन के साथ सभी को साधने की कोशिश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP: Attempts to accommodate everyone with caste balance in the district working committee
बहादुरगंज के चंडी धाम परिसर में भाजपा के जिला मंत्री बने मयंक राय का माल्यार्पण कर सम्मानित करत - फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यसमिति केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि जातीय संतुलन साधने की रणनीति के रूप में भी देखी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से जारी इस सूची में सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग के साथ सभी प्रमुख सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
Trending Videos

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची में ब्राह्मण, क्षत्रिय, भूमिहार, राजभर, कुशवाहा, बिंद, यादव, वैश्य और अनुसूचित वर्ग समेत कई जातियों के नेताओं को शामिल किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर दयाशंकर पाण्डेय और सरोज मिश्रा जैसे ब्राह्मण चेहरों के साथ सुधाकर कुशवाहा, राजेश चौहान व शिवशंकर गुप्ता और राजेश सोनकर को जगह देकर ओबीसी व अनुसूचित वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। वहीं भूमिहार वर्ग से शशांक राय और क्षत्रिय बिरादरी से प्रवीण सिंह जैसे सवर्ण चेहरों को भी संतुलन बनाने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री पद पर अवधेश राजभर की नियुक्ति राजभर समाज को साधने की रणनीति मानी जा रही है, जबकि सुमित तिवारी और विष्णु प्रताप सिंह के जरिये ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी तरह जिला मंत्री पद पर हंसलाल राजभर, मार्कण्डेय चौहान, पप्पू कुशवाहा के साथ ही सुमन बिंद, कौशल्या यादव, सचिन कन्नौजिया जैसे नाम यह संकेत देते हैं कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को पर्याप्त हिस्सेदारी देने की कोशिश की गई है। यहां भी मयंक राय और किरन सिंह जैसे सवर्ण चेहरों से संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं, कोषाध्यक्ष पद पर अच्छेलाल गुप्ता की नियुक्ति के जरिये वैश्य समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे व्यापारी वर्ग को जोड़ने का संदेश दिया गया है।
महिलाओं की भागीदारी सीमित, एक पद पर ही प्रतिनिधित्व
गाजीपुर। भाजपा की नई जिला कार्यसमिति में जहां जातीय संतुलन साधने की व्यापक कोशिश नजर आती है, वहीं महिला भागीदारी के मोर्चे पर तस्वीर अपेक्षाकृत कमजोर दिख रही है। अगर कुल नियुक्त पदाधिकारियों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो महिलाओं की भागीदारी लगभग 20 प्रतिशत के आसपास ही सिमटती नजर आती है, जो संगठन में उनकी सीमित उपस्थिति को दर्शाती है। जारी सूची के अनुसार कुल पदाधिकारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी काफी कम है। हालांकि जिला उपाध्यक्ष पद पर सरोज मिश्रा को नियुक्त किया गया है, जबकि महामंत्री जैसे प्रमुख पद पर इस बार किसी भी महिला को जगह नहीं दी गई है। वहीं जिला मंत्री पद पर केवल सुमन बिंद, कौशल्या यादव और किरन सिंह को ही शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी पदों पर पुरुष पदाधिकारियों का ही वर्चस्व बना हुआ है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति कस्बाद उपरांत प्रदेश कार्यालय की ओर से जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। -ओमप्रकाश राय,जिलाध्यक्ष, भाजपा, गाजीपुर।

नवनियुक्त जिला मंत्री का किया स्वागत
बहादुरगंज। चंडी धाम परिसर में रविवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक राय को जिला मंत्री बनाए जाने पर स्वागत किया गया। मयंक राय ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर डॉ. सानंद सिंह सिंह, अखिलेश राय, अरविंद प्रजापति, फैजान खान, शिव प्रताप सिंह, शुभांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed