सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress Protests Against Assam CM's Statement; Burns Effigy

Ghazipur News: असम के सीएम के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress Protests Against Assam CM's Statement; Burns Effigy
कचहरी के पास असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसजन - संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। असम के मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस इसका विरोध करती है।
Trending Videos

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यह देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ा विरोध करते हैं। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में डॉ. जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, ताहिर अब्बासी, मोहम्मद राशिद, ओम प्रकाश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed