फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eagle Keeper driver killed in collision with trailer on Purvanchal Expressway in ghazipur

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रेलर की टक्कर से ईगल कीपर चालक की मौत, भाग रहे ड्राइवर को पुलिस को सौंपा

Wed, 22 Jul 2026 04:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ। एक ट्रेलर की टक्कर से ईगल कीपर वाहन के चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Eagle Keeper driver killed in collision with trailer on Purvanchal Expressway in ghazipur
दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में सुरक्षा में तैनात ईगल कीपर वाहन के चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन गश्ती दल ने पीछा कर उसे ट्रेलर समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 310 पर बुधनपुर गांव के सामने सुरक्षा में तैनात ईगल कीपर वाहन गश्त कर रहा था। इसी दौरान वाहन टर्न ले रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईगल कीपर वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। गश्ती दल ने पीछा कर ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया तथा कासिमाबाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव निवासी पवन कुशवाहा (35) पुत्र विंध्याचल कुशवाहा के रूप में हुई है। वह ईगल कीपर वाहन का चालक था।

पुलिस बोली
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed