फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Memorandum submitted to Governor regarding various issues including Congress party protest in ghazipur

Ghazipur: कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएपी संकट व स्मार्ट मीटर समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

Wed, 22 Jul 2026 05:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने छात्रों पर कार्रवाई, डीएपी संकट और स्मार्ट मीटर समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। 

विज्ञापन
Memorandum submitted to Governor regarding various issues including Congress party protest in ghazipur
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में कांग्रेस ने बुधवार को विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की, सड़क पर लेटकर विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषितकर विभिन्न मांगें उठाईं।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर कथित कार्रवाई, विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दे उठाए गए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हैं, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भी किसानों, युवाओं और बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटर व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।


प्रदर्शन में डॉ. जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, कुसुम तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश राय, शंभू कुशवाहा, शक्ति राम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed