{"_id":"6a53efae3b3d55d3ca09b7a1","slug":"encroachment-removed-from-pond-land-following-court-order-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155866-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर गड़ही की जमीन से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर गड़ही की जमीन से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
जसदेवपुर ग्राम में जेसीबी से गड़ही (पोखरे) की भूमि से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। जसदेवपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर रविवार को प्रशासन ने गड़ही (पोखरे) की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम दो जेसीबी मशीनों और चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बने अवैध टिनशेड और चहारदीवारी को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, उक्त भूमि पर गांव के मुन्ना यादव और सुरेंद्र पांडेय द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ने कहा कि सरकारी बंजर भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं ग्राम प्रधान ने गांव की अन्य गड़हियों पर भी अतिक्रमण होने की बात उठाई। संवाद