{"_id":"6a53ee006e40683d2c0ddd77","slug":"grandmother-accused-of-murdering-grandson-shows-no-remorse-tells-husband-not-to-give-a-share-to-their-son-and-daughter-in-law-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-155873-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पोते की हत्यारोपी दादी को नहीं अफसोस, पति से बोली- बेटे-बहू को हिस्सा मत देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पोते की हत्यारोपी दादी को नहीं अफसोस, पति से बोली- बेटे-बहू को हिस्सा मत देना
विज्ञापन
पोते सिद्धार्थ की हत्या में गिरफ्तार कबूतरी देवी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/भांवरकोल। गोड़ी खास गांव में मासूम सिद्धार्थ की हत्यारोपी दादी कबूतरी देवी के चेहरे पर वारदात को अंजाम देने का तनिक भी अफसोस नहीं था। उसने पति से कहा कि खेत-बारी में बेटे व बहू को हिस्सा मत देना। दादी पर पारिवारिक विवाद में ही पोते की नाक व मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप है। रविवार को पुलिस ने मिर्जाबाद के आगे तेतरिया मोड़ से 100 मीटर पहले आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया।
मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी महिला कबूतरी देवी काफी मनबढ़ किस्म की है। वह गांव के कई लोगों को झूठे मामले में फंसाकर प्राथमिकी दर्ज भी कराई थी। पांच जुलाई को उसने डॉयल 112 पुलिस टीम को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई थी और बहू पर आरोप भी लगाया था। घर में पारिवारिक विवाद लंबे समय से था। सीओ ने बताया कि उसके व्यवहार से हत्यारोपी के पति तारानाथ कुशवाहा भी खुश नहीं थे। कबूतरी देवी ने ही पोते के नाक व मुंह को दबाकर हत्या की थी। जेल जाने का अफसोस के चेहरे पर नहीं था और उसने अपने पति तारानाथ कुशवाहा से कहा कि बहू-बेटे को खेत बारी में हिस्सा मत देना।
मासूम सिद्धार्थ की हत्यारोपी उसकी दादी कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।- सुधाकर पांडेय, सीओ मुहम्मदाबाद
विज्ञापन
आभूषण को लेकर हुई थी पंचायत, 50 हजार की कर रही थी मांग
मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि बहू अनामिका का आभूषण सास कबूतरी देवी ने अपने पास रख लिया था। जब बहू गहना मांगती थी तो वह देने से मना कर देती थी। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व चीतबड़ागांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में दबाव के कारण आभूषण तो कबूतरी देवी ने वापस कर दिया था, लेकिन बेटा व बहू से 50 हजार की मांग लगातार कर रही थी।
यह है पूरा मामला......
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में चार वर्षीय मासूम सिद्धार्थ का क्षत-विक्षत शव घर से महज 45 मीटर दूर चरी के खेत में नौ जुलाई को मिला था। 6 जुलाई को जामवंत कुशवाहा उर्फ पिंटू का चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किया, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।