सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man duped of Rs 4.15 lakh by claiming friend's wife was hospitalised

Ghazipur News: दोस्त की पत्नी अस्पताल में भर्ती बताकर ठगे 4.15 लाख रुपये

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 4.15 lakh by claiming friend's wife was hospitalised
विज्ञापन
गाजीपुर। साइबर ठगों ने अस्पताल में भर्ती महिला के इलाज के नाम पर मदद मांगकर एक युवती से 4.15 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अविसहन गांव निवासी गरिमा सिंह ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसके एक परिचित का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसके दोस्त की पत्नी अस्पताल में भर्ती है और इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने भरोसे में लेकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर गूगल पे और फोन पे के माध्यम से पैसे भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर गरिमा ने अपने खाते के साथ ही पिता और भाई के खातों से कुल करीब 4.15 लाख रुपये बताए गए नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उसने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया तो पता चला कि किसी परिचित की पत्नी अस्पताल में भर्ती ही नहीं है। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना गाजीपुर में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्ला खान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रांजेक्शन से जुड़े खातों व नंबरों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed