सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Chief Minister listened to the story of Pramila's struggles and praised her courage

Ghazipur News: सीएम ने प्रमिला के संघर्षों की सुनी दास्तां, हौसले को सराहा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister listened to the story of Pramila's struggles and praised her courage
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं व जनपद में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

वहीं चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने जनपद की लाभार्थी महिला प्रमिला देवी से वर्चुअल संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। प्रमिला ने बताया कि पति के देहांत के बाद दुनिया उजाड़ गई थी। चारों और अंधेरा छा गया था। ऐसे में योगी सरकार की आर्थिक योजनाओं का सहारा मिला, तब उनकी जिंदगी से धीरे-धीरे अंधेरा छंटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमिला योगी सरकार की कई योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। उनको निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पात्र गृहस्थी योजना का लाभ मिल रहा है। साथ ही वह कंपोजिट विद्यालय में रसोईया का काम भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी के हौसले की तारीफ की और कहा कि आपको सभी योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी है।
उन्होंने आयुष्मान योजना से जुड़े होने की बात पूछी। इस योजना से जुड़े नहीं होने पर उनको जुड़ने की बात मुख्यमंत्री ने कहा। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के लिए पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में भी बताया और कहा एक अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिला चाहे तो अपने पैरों पर अपने दम पर खड़ी हो सकती हैं। यह अपने करके दिखाया है। आप घर के साथ ही रसोइया का काम करके बच्चों को समय से खिला रही हैं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed