सब्सक्राइब करें

UP: सात साल पहले शादी, रोजाना विवाद, दो मासूम बच्चों का कत्ल कर SSB की सफाईकर्मी के पति ने दी जान; पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Mar 2026 08:58 AM IST
सार

यूपी के महराजगंज के नौतनवा में एसएसबी की सफाईकर्मी के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में तीनों की मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच रोजाना विवाद होता था।

विज्ञापन
Husband of SSB sweeper kills two children and commits suicide in Maharajganj
maharajganj suicide and murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी में तैनात सफाईकर्मी के पति अमरीश ने दो बच्चों कंचन (4 वर्ष) एवं अमरेंद्र (3) की हत्या कर जान दे दी। शव के पास मिले सुसाइड नोट में अमरीश ने पत्नी को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अमरीश के भाई अश्वनी की तहरीर पर बंदना समेत छह लोगों पर नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा में हुई।


जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात गाजीपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र निवासी बंदना पति अमरीश कुमार, बेटी कंचन एवं बेटे अमरेंद्र के साथ गांधी नगर में किराए पर मकान में रहती है। 
Trending Videos
Husband of SSB sweeper kills two children and commits suicide in Maharajganj
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरीश ने किया था फोन
रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे वह ड्यूटी पर चली गई। कुछ देर बाद उन्हें गाजीपुर में मौजूद घर वालों से सूचना मिली कि अमरीश ने फोन किया था। फोन पर उसने अनहोनी घटना को अंजाम देने की बात कही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband of SSB sweeper kills two children and commits suicide in Maharajganj
मृतक अमरीश ठाकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंदना ने बताया कि उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी और अपने सहकर्मियों के साथ मकान के लिए निकल पड़ी। बंदना के अनुसार, ने कमरे में पहुंचने पर देखा कि कंचन का शव रसोई घर की खिड़की में रस्सी के सहारे लटक रहा था। 

 
Husband of SSB sweeper kills two children and commits suicide in Maharajganj
मृतक अमरीश ठाकुर के रोते बिलखते परिजन - फोटो : पाठक
पति के बाएं हाथ की नस कटी हुई मिली
अमरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि फंदा टूट जाने से वह नीचे गिर गया। वहीं, किचन से सटे कमरे के फर्श पर खून के छींटे पड़े थे। पति के बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और उसका भी शव पंखे में कपड़ों से बने फंदे के सहारे लटका था। 

 
विज्ञापन
Husband of SSB sweeper kills two children and commits suicide in Maharajganj
घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे का मंजर देख वहां मौजूद सभी स्तब्ध रह गए। इस बीच फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अमरीश बेरोजगार था और घर पर ही बच्चों की देखभाल करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed