{"_id":"69b8515f18ce58d6c2099714","slug":"police-post-in-charges-audio-goes-viral-accused-of-abusing-home-guard-over-the-phone-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-148972-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल, होमगार्ड को फोन पर गाली देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चौकी प्रभारी का ऑडियो वायरल, होमगार्ड को फोन पर गाली देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी प्रभारी का एक कथित ऑडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी द्वारा एक होमगार्ड जवान को फोन पर गालियां देने की बात कही जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी होमगार्ड के एक जवान की ड्यूटी लगाने को लेकर नाराजगी जताते हुए उसे गालियां दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर होमगार्ड जवान अपनी सफाई देता हुआ सुनाई दे रहा है। पीड़ित होमगार्ड कमरुद्दीन का कहना है कि संबंधित ड्यूटी उसने नहीं लगाई थी, बल्कि कोतवाली के मुंशी द्वारा लगाई गई थी। इसके बावजूद उसे फोन पर गालियां सुननी पड़ीं।
उधर, रजागंज चौकी प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो क्लिप फर्जी है और उन्होंने किसी होमगार्ड जवान को फोन पर इस तरह की कोई बात नहीं कही है। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि यदि ऐसा कोई प्रकरण है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos