{"_id":"6a53ee74f873dd9be905b48e","slug":"postpartum-woman-referred-due-to-excessive-bleeding-hospital-staff-abandoned-her-on-the-road-and-fled-uproar-ensued-following-her-death-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-155882-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ज्यादा रक्तस्राव पर प्रसूता को किया रेफर, अस्पताल के कर्मी सड़क पर छोड़कर भागे, मौत पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ज्यादा रक्तस्राव पर प्रसूता को किया रेफर, अस्पताल के कर्मी सड़क पर छोड़कर भागे, मौत पर किया हंगामा
विज्ञापन
प्रसूता वंदना देवी की मौत के बाद हेतिमपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम के पास रोते बिलखते परिजन। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र हेतिमपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार की शाम सिजेरियन से वंदना बिंद (30) को जुड़वांं बेटा व बेटी हुईं। अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की हालत खराब हो गई।
अस्पताल के संचालक व कर्मचारी मुगलसराय में अपनी ही ब्रांच में बेहतर इलाज के लिए ले जाने की बात कहकर प्रसूता को वाहन से लेकर चले गए। आरोप है कि उसे कर्मी व संचालक सड़क किनारे फुटपाथ पर छोड़कर भाग गए।
इस घटनाक्रम के बीच महिला की मौत हो गई तो पीछे वाहन से आ रहे परिजन शव लेकर वापस आए और हेतिमपुर स्थित नर्सिंग होम के सामने हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में ले लिया। इधर, देर शाम तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। परिजन और नर्सिंग होम संचालक में आपस में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
मृतका के जीजा भीमसेन बिंद ने बताया कि सब्बलपुर कला निवासी पति अनिल बिंद की पत्नी वंदना बिंद गभर्वती थीं। उन्हें प्रसव के लिए दोपहर दो बजे हेतिमपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां शाम छह बजे ऑपरेशन कर जुड़वां बेटा व बेटी का जन्म हुआ। शाम आठ बजे प्रसूता की हालत गंभीर होने पर खून की मांग की गई तो उपलब्ध कराया गया था। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वंदना बिंद की तबीयत खराब हो गई।
आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक मुगलसराय दूसरे अस्पताल में भर्ती करने के बहाने वाहन से लेकर प्रसूता को चला गया, लेकिन वाराणसी में फुटपाथ पर छोड़कर भाग गए।
इधर, पीछे से परिवार के लोग पहुंच गए और प्रसूता के शव लेकर हेतिमपुर नर्सिंग होम लेकर आए, जहां ताला बंदकर सभी भाग गए थे।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि समझा-बुझाकर मामला शांत कराने के साथ ही प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अबतक तहरीर नहीं दी गई है।
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। अगर पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो कार्रवाई होगी।