फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Repair work on the Hamid Setu road and its expansion joints has begun.

Ghazipur News: हमीद सेतु की सड़क और जॉइंटर के मरम्मत शुरू

Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the Hamid Setu road and its expansion joints has begun.
वीर अब्दुल हमीद पुल पर बिछाई जा रही नई वेयरिंग कोट। संवाद
सुहवल। गंगा नदी पर स्थित 41 वर्ष पुराने हमीद सेतु के जॉइंटर और सड़क मरम्मत का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एक करोड़ रुपये की लागत से रविवार से शुरू हो गया है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। 24 जून को अमर उजाला के पेज संख्या दो पर हमीद सेतु पर बने गडढे, हादसे का डर शीर्षक खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। कायाकल्प अभियान के पहले चरण में अत्याधुनिक मिलिंग मशीन का उपयोग करके सेतु के ऊपरी तल (टॉप फ्लोर) से पुराने वेयरिंग कोट (सतही परत) को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। पुरानी परत हटाने के बाद मशीनों की सहायता से एक नया वेयरिंग कोट बिछाया जाएगा और उसे पूरी तरह समतल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सेतु से गुजरने वाले वाहनों, बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को आवागमन के दौरान झटकों और हिचकोलों से राहत प्रदान करना है। ऊपरी तल पर नए वेयरिंग कोट का कार्य पूरा होने के बाद सेतु के पैदल पथ (पाथवे) की डेंटिंग-पेंटिंग, लोहे की रेलिंग की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए एलईडी पोलों के रंग-रोगन का कार्य भी किया जाएगा। वहीं एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हमीद सेतु के कायाकल्प का कार्य शुरू किया गया है। एक सप्ताह में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed