सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stone pelting on revenue team accountant injured Police FIR against 16 people 5 arrested in ghazipur

Ghazipur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव, लेखपाल घायल, छह नामजद सहित 16 पर एफआईआर, 5 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 12:25 AM IST
सार

Ghazipur News: जिले के सहेड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव किया गया, जिसमें लेखपाल घायल हो गए। मामले में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
Stone pelting on revenue team accountant injured Police FIR against 16 people 5 arrested in ghazipur
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सहेड़ी गांव में सार्वजनिक पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर बृहस्पतिवार की सुबह अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले में लेखपाल अनिल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि देर शाम तहरीर मिली है। इसके आधार पर 6 नामजद सहित 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पांच नामजद आरोपियों मोनू बिंद, राजू बिंद, मुन्ना बिंद, जामवंत, वीरेंद्र बिंद सभी निवासी सहेड़ी थाना नंदगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले घटना की सूचना मिलने पर डीएम अनुपम शुक्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल लेखपाल का हालचाल जाना। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ देरशाम दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Stone pelting on revenue team accountant injured Police FIR against 16 people 5 arrested in ghazipur
घायल लेखपाल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, बुधवार को राइफल क्लब में आयोजित जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक पोखरी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। 

बृहस्पतिवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सहेड़ी गांव पहुंची। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम पोखरी की पैमाइश और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल में भर्ती लेखपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल लेखपाल अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर चोट लगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed