सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student returning home after taking exam dies after being hit by vehicle

Ghazipur News: परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की वाहन के धक्के से मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Student returning home after taking exam dies after being hit by vehicle
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली-नगसर मार्ग पर मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव निवासी आशीष वर्मा (16) रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। उतरौली-नगसर मार्ग पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आशीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से छात्र को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता मंगरू वर्मा गांव में ही किराना की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed