{"_id":"69b0545f07362eda850a249e","slug":"called-him-from-home-and-then-beat-him-to-death-with-sticks-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-148581-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फोन कर घर से बुलाया, फिर लाठी डंडे से पीटकर किशोर की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फोन कर घर से बुलाया, फिर लाठी डंडे से पीटकर किशोर की हत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर सुधारन राजभर (16) की हत्या कर दी। मोबाइल पर फोन आने पर सुधारन घर से निकला था। घटना के विरोध में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने करीब 10:45 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह 11:15 बजे जाम समाप्त कराया। सुधारन के पिता ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि शेखपुर (उदऊपुर) निवासी सीरी राजभर ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सुधारन राजभर करीब एक माह पूर्व गुजरात से घर आया था।
सोमवार की रात वह घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया और वह पैदल ही सड़क की ओर चला गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सुधारन राजभर सड़क किनारे अचेत अवस्था में घायल पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सुधारन को निजी वाहन से मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि हत्यारों ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
चार पुत्रों में सुधारन राजभर सबसे छोटा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे रखकर मंगलवार की सुबह 10:45 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पिता सीरी राजभर की तहरीर पर बिरनो थाना क्षेत्र के माधोपुर मिश्रवलिया निवासी आदित्य कुमार, इंद्रजीत कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Trending Videos