सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man committed suicide by hanging himself at his friend's house

Ghazipur News: दोस्त के घर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself at his friend's house
web -
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के असांव गांव स्थित दोस्त के घर में मंगलवार को चादर का फंदा लगाकर गुलशन गुप्ता (22) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही मनबढ़ लोग छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इन झूठे आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन परेशान थे। वह विपक्षियों और पुलिस के डर से असांव गांव में दोस्त के यहां रह रहे थे। आरोप है कि लगातार मिल रही प्रताड़ना और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

गगरन गांव निवासी संजीव गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई गुलशन गुप्ता दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। वह बाहर रहकर निजी काम करते थे। होली पर घर आए थे। कुछ दिनों बाद उन्हें सीआईएसएफ की परीक्षा देने जाना था। छोटे भाई संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने भाई गुलशन गुप्ता पर बेवजह छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि मनबढ़ों ने पांच लाख रुपये न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन काफी परेशान थे। वह विपक्षियों और पुलिस के डर से असांव गांव में अपने दोस्त के यहां रह रहे थे। आरोप है कि लगातार मिल रही प्रताड़ना और मानसिक दबाव के चलते गुलशन ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed