सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The young man injured by the bullet is being treated at the trauma center

Ghazipur News: गोली लगने से घायल युवक का ट्राॅमा सेंटर में चल रहा उपचार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The young man injured by the bullet is being treated at the trauma center
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार को भंडारे के दौरान एक युवक को हमलावरों ने गोली मार दी थी। घायल विशाल यादव का वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना से गांव में दहशत है। घायल के पिता रामाश्रय यादव ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार युवकों गोल्डेश यादव, पवन यादव , विंदेश यादव और दिनेश यादव उर्फ भाखन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

घायल के पिता ने बताया कि जग के कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने विशाल यादव को निशाना बनाते हुए गोली चला दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल विशाल यादव का वाराणसी में उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक गोल्डेश यादव के खिलाफ जंगीपुर थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही विशाल यादव और गोल्डेश यादव के बीच वर्ष 2025 में भी विवाद हो चुका है, जिसकी प्राथमिकी जंगीपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। उसी रंजिश के चलते घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल के परिजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed