सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The 301st rank of Dr. Akanksha, daughter of Abhaipur, is real

Ghazipur News: अभईपुर की बेटी डॉ. आकांक्षा की 301वीं रैंक असली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The 301st rank of Dr. Akanksha, daughter of Abhaipur, is real
यूपीएससी की खबर मे----डॉ आकांक्षा सिंह। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के अभईपुर गांव की बेटी डॉ. आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। यूपीएससी की तरफ से जारी बयान में स्पष्ट किया कि 301वीं रैंक हासिल करने वाली असली उम्मीदवार गाजीपुर के अभईपुर गांव की डॉ. आकांक्षा सिंह हैं। आयोग ने बिहार (आरा) की आकांक्षा सिंह के दावे को खारिज कर दिया है। इस तरह दो दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया।
Trending Videos

यूपीएससी का परिणाम आने के बाद असमंजस की स्थिति तब पैदा हो गई थी, जब बिहार के आरा जिले की आकांक्षा सिंह ने भी 301वीं रैंक पर अपना दावा ठोक दिया था। नाम एक जैसा होने के कारण भ्रम फैल गया था। इस पर डॉ. आकांक्षा सिंह ने तुरंत एक वीडियो जारी कर प्रामाणिक तथ्यों के साथ सफलता स्पष्ट की थी। अब यूपीएससी की ओर से बिहार की छात्रा के दावे को खारिज कर दिया है। आयोग की इस आधिकारिक पुष्टि के बाद अभईपुर गांव और डॉ. आकांक्षा के परिवार में जश्न का माहौल दोगुना हो गया है। उनकी इस सफलता के साथ एक भावुक प्रसंग भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि डॉ. आकांक्षा शुरू से ही मेधावी रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुजरात के जामनगर से हुई, जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। मेडिकल क्षेत्र में रुचि होने के कारण उन्होंने पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और एक डॉक्टर बनने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया। इसके बाद वह पूरी लगन से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed