सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The newly elected office bearers of the Bar Association were administered the oath of office

Ghazipur News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The newly elected office bearers of the Bar Association were administered the oath of office
विज्ञापन
सेवराई। तहसील परिसर में बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में जमानिया सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पारस राम एडवोकेट ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं महासचिव पद पर सुमंत सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शाहजहां खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उमेश सिंह, सहसचिव के रूप में पूनम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप सिंह ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाली।
Trending Videos

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर सिंह और संचालन अमरनाथ राम एडवोकेट, भोला सिंह यादव एवं अजय राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी संजय यादव, तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी एवं उपनिबंधक प्रभारी सेवराई संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed