सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tortured for dowry and thrown out of the house

Ghazipur News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tortured for dowry and thrown out of the house
विज्ञापन
गहमर। करीब दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी होने के बाद दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेवराई निवासी पीड़िता नीतू देवी ने तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी 2024 को उसकी शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गहमर निवासी लालबहादुर कुशवाहा के साथ हुई थी। पिता ने उपहार स्वरूप दो लाख रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, बाइक आदि दी थी। नीतू देवी का आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराली मायके से तीन लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। अक्सर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर पिता रिश्तेदारों के साथ ससुराल पहुंचे और समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराली मांगों पर अड़े रहे। 5 फरवरी की रात पति लालबहादुर, ससुर दीनानाथ कुशवाहा, सास उषा देवी, जेठ बीरबहादुर सिंह कुशवाहा, जेठानी सविता देवी, देवर विजय बहादुर और ननद राजकुमारी देवी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। ससुरालियों ने कहा कि इसे पेट्रोल छिड़ककर जला दो। इस पर पीड़िता ने पिता को फोन पर सूचना दी। रात में ही माता-पिता गहमर स्थित पीड़िता के ससुराल पहुंचे। वहां ससुराल वालों ने उसके माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे और उसके माता-पिता को भगा दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पीड़िता के पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed