{"_id":"6a5bd15ae30555855f0cebf5","slug":"12-student-committees-formed-for-environmental-conservation-gonda-news-c-100-1-gon1041-162524-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पर्यावरण संरक्षण के लिए बनीं 12 छात्र समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पर्यावरण संरक्षण के लिए बनीं 12 छात्र समितियां
Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसका। उच्च प्राथमिक विद्यालय, बेलवा नोहर में पर्यावरण संरक्षण और परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए शनिवार को इको क्लब के तहत 12 छात्र समितियों का गठन किया गया। विद्यालय के 163 छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शिक्षकों ने बच्चों से पौधों की सुरक्षा, नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान के उपयोग, औषधीय व फलदार पौधे लगाने और मौसमी सब्जियों के उत्पादन पर चर्चा की। समितियों के कैप्टनों ने विद्यालय को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। गतिविधियों की निगरानी के लिए हर शिक्षक को तीन-तीन समितियों का पर्यवेक्षक बनाया गया है।