फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villager murdered with a sharp-edged weapon following a dispute over staring

Gonda News: घूर के विवाद में ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villager murdered with a sharp-edged weapon following a dispute over staring
शातिरों के पास से बरामद हुई बाइक।
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा कला के पंपापुर गांव में शुक्रवार देर शाम घूर के विवाद में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान वह अपने बेटे को बचाने पहुंचे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंपापुर निवासी सर्वेश दुबे ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के रामदयाल उर्फ विजय दुबे वहां पहुंच गए। आरोप है कि घूर के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर सर्वेश के पिता सिद्धनाथ दुबे उर्फ लल्लन बेटे को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान विजय के बेटे रोहित, मोहित, कृष्णा और चंदन भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर सिद्धनाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सिद्धनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सर्वेश की तहरीर पर रामदयाल उर्फ विजय दुबे, विजय के बेटे रोहित, मोहित, कृष्णा और चंदन समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस के अनुसार मामले में रामदयाल उर्फ विजय दुबे, मोहित, रोहित, कृष्णा दुबे उर्फ गंगासागर और बिहार के साहिबगंज जिले के थाना उदुआ के ग्राम मसना निवासी चंदन दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पहले भी मारपीट का आरोप
सर्वेश ने बताया कि वह परिवार में इकलौते पुत्र हैं। गोरखपुर जिले में एक होटल में काम करते हैं। उनका आरोप है कि रामदयाल उर्फ विजय दुबे आए दिन परिवार की महिलाओं के साथ गालीगलौज और मारपीट करते थे। इसको लेकर उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को विवाद हुआ और उस पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता भी चपेट में आ गए।

शातिरों के पास से बरामद हुई बाइक।

शातिरों के पास से बरामद हुई बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed