फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Queues at societies for fertilizer; the wait keeps getting longer

Gonda News: खाद के लिए समितियों पर कतार, बढ़ता जा रहा इंतजार

Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Queues at societies for fertilizer; the wait keeps getting longer
इटियाथोक/विश्नोहरपुर/मछली बाजार/गोंडा। जिले में बारिश के बीच धान की रोपाई तेज हो गई है, लेकिन किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को कई सहकारी समितियों पर स्टॉक खत्म होने से वितरण नहीं हो सका। कुछ केंद्रों पर खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मछली बाजार क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति जानकीनगर पर खाद नहीं बांटी जा सकी। समिति अध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले उपलब्ध स्टॉक का वितरण हो चुका है। नया स्टॉक मिलने के बाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति निबिहा परसपुर पर भी खाद वितरण नहीं हुआ। सचिव मोहम्मद अनीश ने बताया कि पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने के कारण वितरण नहीं कराया जा सका। वहीं, बहुउद्देशीय ग्रामीण साधन सहकारी समिति इटियाथोक पर शुक्रवार को पहुंची 300 बोरी यूरिया और 50 बोरी डीएपी का शनिवार को वितरण किया गया। सचिव जमशेद खान ने बताया कि उपलब्ध खाद किसानों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपुर माझा स्थित ग्रामीण सहकारी समिति पर सुबह ताला लगा मिला। सचिव रामायण सिंह ने बताया कि समिति में 25 बोरी यूरिया उपलब्ध है। बारिश के कारण किसान नहीं पहुंचे, इसलिए समिति बंद कर दी गई।


मधईपुर साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण शुरू होते ही महिला और पुरुष किसानों की कतार लग गई। सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 500 बोरी यूरिया में से दोपहर दो बजे तक करीब 300 बोरी वितरित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed