फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   51.66 liters of illicit liquor found with a train attendant

Gonda News: ट्रेन में अटेंडेंट के पास मिली 51.66 लीटर अवैध शराब

Wed, 12 Aug 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
51.66 liters of illicit liquor found with a train attendant
बरामद शराब की बोतलें।
गोंडा। आरपीएफ लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने मंगलवार देर रात अवध असम एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक कोच अटेंडेंट को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 113 बोतल और 174 टेट्रा पैक में कुल 51.66 लीटर शराब बरामद हुई। बरादम शराब की कीमत करीब 31,829 रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह यह शराब बिहार ले जाकर बेचने वाला था।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय के अनुसार, दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस में मैजापुर-गोंडा के बीच चेकिंग की गई। ट्रेन के कोच संख्या एचए-1 के बेडरोल केबिन की तलाशी लेने पर ग्रीन लेबल की 73 बोतल, मैक डॉवेल्स नंबर-1 की 40 बोतल और ग्लोबस ग्रीन के 174 टेट्रा पैक बरामद हुए। पूछताछ में ड्यूटी पर तैनात कोच अटेंडेंट ने शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते शराब महंगे दाम पर बिकती है। इसी लालच में वह यह शराब की खेप बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में था।
विज्ञापन

ट्रेन के गोंडा स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपी को शराब समेत ट्रेन से उतार लिया गया। पूछताछ के बाद उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान असम के डिब्रूगढ़ जिले के थाना बरबरुआ के लोजई गांव निवासी डिंपल बरुआ के रूप में हुई। आरोपी को बरामद शराब समेत आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed