{"_id":"6a73580eb071f3618707f2d4","slug":"60-students-excelled-in-the-placement-drive-gonda-news-c-100-1-gon1001-163679-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्लेसमेंट ड्राइव में 60 विद्यार्थियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्लेसमेंट ड्राइव में 60 विद्यार्थियों ने मारी बाजी
Wed, 05 Aug 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय में बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स रिलेशनशिप मैनेजर (एसआरएम) पद के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में 60 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल करते हुए प्री-इंटरव्यू के लिए स्थान पक्का किया।
एनआईआईटी प्राइवेट लिमिटेड एवं स्वास्थी एजुकेशनल सर्विस के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय सहित आसपास के संस्थानों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एनआईआईटी के प्रतिनिधि रोहित श्रीवास्तव और देवजानी ने लिखित व साक्षात्कार आधारित प्रारंभिक चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। आयोजकों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम साक्षात्कार अगस्त के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में होगा। अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर की जाएगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार मिश्र, प्रो. अभय श्रीवास्तव, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. हरीश शुक्ला, रामभवन सिंह, राजकुमार माथुर सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।