{"_id":"69c17f41c358ba423209f061","slug":"anganwadi-recruitment-stuck-in-complaints-and-investigations-gonda-news-c-100-1-gon1003-154737-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिकायतों और जांच में फंसी आंगनबाड़ी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिकायतों और जांच में फंसी आंगनबाड़ी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 14 और सहायिका के 725 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब विवादों में घिर गई है। पैसे मांगने का ऑडियो वायरल होने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर में हुई थी, जबकि फरवरी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। मार्च तक परिणाम जारी करने की तैयारी थी, लेकिन छपिया ब्लॉक में चयन के लिए कथित तौर पर पैसे मांगने का ऑडियो सामने आने से प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर एसडीएम मनकापुर की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ छपिया शामिल हैं। टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच भी शिकायतों की भरमार है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कई मामलों में आय प्रमाणपत्रों की जांच भी कराई जा रही है। आरोप है कि मनमाने तरीके से प्रमाणपत्र जारी कर चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। अभ्यर्थियों से प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जल्द पूरी कराई जाएगी।
Trending Videos