{"_id":"69d6933be0ff460f3e060c36","slug":"damage-to-wheat-and-mango-due-to-storm-and-rain-gonda-news-c-100-1-slko1026-155845-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंधी-बारिश से गेहूं और आम को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंधी-बारिश से गेहूं और आम को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
छाता लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
गोंडा। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार रात आई तेज आंधी से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़ गई। आम के पेड़ों पर आए बौर भी गिर गए। बुधवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से खेतों में पड़ी फसल भीग गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
मौसम के इस बदलाव का असर विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा। शहर के आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइंस और रानीपुरवा सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली कर्मियों ने देर शाम तक लाइनों को दुरुस्त किया। सीएमओ कार्यालय में भी अंधेरा छाया रहा।
लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 23.8 किमी प्रति घंटा रही। 9 अप्रैल से मौसम के सामान्य होने के आसार हैं।
ऐसे में किसानों को रबी फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य तेजी से पूरा करने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर सीमित रहने की संभावना है। किसानों को मड़ाई के बाद अनाज का सुरक्षित भंडारण करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि नमी से फसल खराब न हो।
Trending Videos