सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bhajan-Kirtan and Bhandara celebrated on Hanuman's birth anniversary

Gonda News: हनुमान जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व भंडारे की धूम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan and Bhandara celebrated on Hanuman's birth anniversary
गोंडा के हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हुआ शृंगार व दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों तक के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन होता रहा। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

आवास विकास कॉलोनी स्थित कच्चे बाबा आश्रम में पहली बार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे से सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, जिसके बाद बालाजी सरकार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। राजेंद्र जायसवाल, सनी जायसवाल, अशोक सिंह, सदन लाल, ओमी सिंधी, ओपी तिवारी, चित्रार्थ तिवारी, सुजीत शर्मा, प्रार्थना सिंधी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रानी बाजार की पुरानी गल्ला मंडी में श्री बालाजी सेवक परिवार द्वारा आयोजित रामायण पाठ का समापन हवन-पूजन व पूर्णाहुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में अमित सोमानी, राधाकृष्ण सोमानी, दिवाकर सोमानी, रोहित सोमानी, प्रवीण सिंघल, श्याम गोयल, रंजीत पटवा, विष्णु मौर्य, आदित्य अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम नेवटिया, संदीप कसौधन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मालवीय नगर व कोतवाली के सामने स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां पूजन-अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। गोंडा जंक्शन के मुख्य द्वार पर 15 वर्ष से चली आ रही परंपरा के तहत इस बार भी भव्य भंडारा आयोजित हुआ। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रेलयात्रियों, ऑटो-टैक्सी व रिक्शा चालकों, मजदूरों और शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही।
कटरा बाजार, मसकनवा और पसका क्षेत्र में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और आरती हुई। मसकनवा में सम्मय माई स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पसका के दुरौनी चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन और कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

गोंडा के हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हुआ शृंगार व दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। -संवाद

गोंडा के हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हुआ शृंगार व दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed