फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
विश्नोहरपुर। एक विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विवाहिता के मोबाइल की जांच कर रही है। महिला ने नौ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


बल्लीपुर रामपुर पसियन पुरवा गांव में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ससुर रामलौटन बहू नेहा (22) को चाय बनाने के लिए बुलाने उसके कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो नेहा का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य धान की रोपाई करने गए थे। ससुर ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से नेहा के शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घर में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। मृतका के मोबाइल की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति दुबई में करता है काम : नेहा ने करीब नौ महीने पहले संतोष से प्रेम विवाह किया था। शादी के लगभग एक महीने बाद संतोष कामकाज के सिलसिले में दुबई चला गया था। उसके बाद से नेहा अपने सास-ससुर, दो ननद और दो देवरों के साथ ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed