{"_id":"6a4f4adfa9753c08db04f78e","slug":"video-video-gavasha-ka-l-jata-hae-garamanae-na-pakaugdha-hagama-palsa-caka-ka-gharava-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवंश को ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा, पुलिस चौकी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवंश को ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा, पुलिस चौकी का घेराव
ग्रामीणों ने बुधवार रात गोवंश को ले जाते समय कुछ लोगों को देखकर दौड़ा लिया। इसके बाद गोवंश को लेकर ग्रामीण छपिया थाना क्षेत्र की हथियागढ़ पुलिस चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने हथियागढ़ चौकी का घेराव करते हुए अयोध्या-गौरा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, रेहार टपाकी गांव के पास दो गायों को कुछ लोग ले जा रहे थे। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद दो गायों को कब्जे में लेकर लोग हथियागढ़ चौकी पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते अयोध्या-गौरा मार्ग पर जाम लग गया।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी छपिया प्रबोध कुमार और क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बाद में मनकापुर के उप जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।