सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car collides with bike on highway, girl dies

Gonda News: हाईवे पर बाइक से टकराई कार, युवती की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike on highway, girl dies
युवती की मौत पर शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
बालपुर। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कपूरपुर मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार आगे चल रही बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
Trending Videos


बांसगांव निवासी धरनीधर दुबे ने बताया कि उनका भतीजा विशाल दुबे पड़ोस में रहने वाली खुशी तिवारी (18) के साथ करनैलगंज स्थित रिश्तेदारी में गया था। वहां से लौटते समय कपूरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार बाइक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर खुशी को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। विशाल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर करनैलगंज नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जांच की जा रही है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
खुशी के भाई नीरज तिवारी ने बताया कि पांच साल पहले उनके पिता राजेश तिवारी की मौत हो गई थी। बेटी की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed