{"_id":"69e90ccd1e459c11530c1f73","slug":"dead-body-of-teenager-found-lying-in-a-pit-on-the-side-of-the-railway-track-gonda-news-c-100-1-slko1026-156815-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेल ट्रैक के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेल ट्रैक के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला किशोर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटियाथोक। जगन्नाथीपुर के पास रेल ट्रैक के किनारे गड्ढे में बुधवार सुबह बगाही गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा (17) का शव पड़ा मिला। किशोर का बायां पैर रेल ट्रैक पर पड़ा था। परिजन ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
बड़े भाई संजय विश्वकर्मा ने बताया कि रोहित मंगलवार दोपहर घर से निकला और पैदल ही कहीं जा रहा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बताया कि अक्सर वह घर से बाहर रहता था, इसलिए समझा गया कि कहीं गए होंगे। एक दो दिन में वापस लौट आएंगे।
मंगलवार सुबह लोगों ने जगन्नाथीपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे गड्ढे में शव देखा तो सूचना दी। पास में ही ट्रैक पर उसका बायां पैर कटा पड़ा था। संजय ने बताया कि परिवार में पिता नाथू और मां देशपता हैं। बेटे की मौत से दोनों बदहवास हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X