{"_id":"6a4ff050adc1b800f90c2941","slug":"car-collides-with-pickup-truck-siblings-lose-their-lives-gonda-news-c-100-1-slko1026-161907-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिकअप से टकराई कार, भाई-बहन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिकअप से टकराई कार, भाई-बहन की गई जान
Fri, 10 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर। प्रतापगढ़ जिले में शिवगढ़ रानीगंज चौराहे के पास बुधवार देर रात जौनपुर जा रहे कार सवार भाई-बहन सड़क किनारे खड़े पिकअप में पीछे से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवती का मंगेतर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
मनकापुर के पटेलनगर निवासी सोनू सोनी ने बताया कि वह लखनऊ में पत्नी के साथ गोमती नगर में रहते हैं। छोटा भाई आकाश सोनी उर्फ मोनू, छोटी बहन प्रिया उर्फ रोली जौनपुर के मंगुरा बादशाह नगर निवासी बहन दीपा सोनी के घर में रहते थे।
दोनों मंगलवार को कार से प्रिया के मंगेतर मंगुरा बादशाह नगर निवासी मोहित के साथ मनकापुर में मकान बेचने के सिलसिले में आए थे। यहां से बुधवार को कार से जौनपुर जाने के लिए निकले थे। कार मोहित चला रहे थे। रास्ते में प्रतापगढ़ के शिवगढ़ रानीगंज चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े पिकअप से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी अंदर फंस गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से कार का गेट काटकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक आकाश (23) व प्रिया (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मोहित को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।